देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हजार से पार।
भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 21350 पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत उन 17 देशों की सूची में शामिल हो गया है जहां 20 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 680 हो गया है। लेकिन इस के बाबजूद सब के लिए राहत की खबर यह है कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगो की संख्या भी अब 4000 पार हो गया है।
कुल संख्या 21350
सक्रिय 16317
मृत्यु 681
स्वस्थ 4352
महाराष्ट्र की स्थिति
देश कोरोना मरीजों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र से है।
महाराष्ट्र से अब तक 5142 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है इनमें 2500 से ज्यादा मामले मुंबई से है। राज्य से बड़ी खबर यह है कि 64 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिनमे से 34 अकेले मुंबई से है। महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 269 पहुंच गया है जो देश में सबसे अधिक है।
कुल संख्या 5649
सक्रिय 4591
मृत्यु 263
स्वस्थ 789
गुजरात में भी संख्या बड़ी
वही गुजरात से कोरोना मरीजों कि संख्या 2407 तक पहुंच गई। पिछले कुछ दिन में गुजरात से कोरोना मामलों में बहुत बढ़ोतरी हुई है। गुजरात में मौत का आंकड़ा 103 तक पहुंच गया है जबकि 179 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है।
कुल संख्या 2407
सक्रिय 2125
मृत्यु 103
स्वस्थ 179
देश की राजधानी दिल्ली में हालत खराब
कुछ ऐसे ही हालात देश की राजधानी दिल्ली में है जहा पर कोरोना पीड़ितो की संख्या 2200 के पास पहुंच गई है। इसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्य में लोक डाउन में किसी तरह की छूट ना करने का ऐलान पहले ही कर चुके है। राज्य में 80 से अधिक हॉट स्पॉट को सील किया चुका है।
कुल संख्या 1868
सक्रिय 1513
मृत्यु 48
स्वस्थ 724
देश के अन्य राज्य
इसके अतिरिक्त राजस्थान में 1868, मध्य प्रदेश में 1587, उत्तर प्रदेश में 1337 और तमिलनाडु में 1669 कोरोना कुल मामले आए है।
जबकि देश के अन्य राज्य हरियाणा,पंजाब,तेलंगाना, आंध्रप्रदेश,पश्चिमी बंगाल में अभी कोरो ना के मामले 1000 से कम है।
उड़ीसा, झारखंड ,उत्तराखंड, असम, लद्दाख,हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 100 से भी कम है।
जबकि गोवा अपने आप को कोरोना मुक्त राज्य घोषित कर चुका है।
इस के अतिरिक्त अरुणाचल प्रदेश,सिक्किम और नागालैंड में भी कोई कोरोना का मामला नहीं है।
लेकिन प्रतिदिन आने सामने आने वाले कोरोना 1000 से अधिक नए मामले सब को परेशानी में डाल सकते है कि लोकडाउन-2 के बाद कहीं लोकडाउन-3 का सामना ना करना पड़े।
Comments
Post a Comment