कांग्रेस अध्यक्ष पद पर वापसी के सवाल पर राहुल गांधी का बड़ा बयान।
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर से अध्यक्ष पद न सफलाने पर अपना रूख स्पष्ट कर दिया है। राहुल गांधी से वापिस अध्यश पद सफालने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आप मेरा इस विषय पर लिखा हुआ एक साल पुराना पत्र पढ़ लीजिए।राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थे लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह से हार के कारण राहुल गांधी ने अपना अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई थी राहुल गांधी ने कहा मै पार्टी अध्यक्ष हूं इसलिए मै हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं। इसके बाद कुछ समय तक पार्टी अध्यक्ष का पद खाली रहा था। उसके बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया।
लेकिन उसके बाद ये भी कयास लगाया जा रहा था कि राहुल गांधी कुछ समय बाद फिर से पार्टी अध्यक्ष बन सकते है मगर राहुल गांधी ने इन सब कायासो से मना कर दिया।
Comments
Post a Comment