Live-news-wajid-khan-of-the-music-composer-sajid-wajid-passes-away

Live-news: कोरोना संक्रमण के कारण संगीतकार वाजिद खान की मौत टूट गई साजिद वाजिद जोड़ी।

Live news Wajid Khan


बॉलीवुड के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद खान में से वाजिद खान का निधन हो गया है। 31 मई को वाजिद खान की तबीयत बिगड़ने के कारण उनको देर रात अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन डॉक्टर उनकी जान बचाने में कामयाब नहीं हो सके।

कोरोना के कारण हुई मौत

 ऐसा बताया जा रहा है की covid-19 महामारी के कारण उनकी मृत्यु हुई है। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं की जा सकी है। वाजिद खान की उम्र महज 42 वर्ष थी।
साजिद वाजिद खान की इस जोड़ी ने बहुत से फिल्मों में अपना संगीत दिया। सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में इसी जोड़ी ने संगीत दिया है इनमें से एक की मौत हो चुकी है। इसके इस मौत के बाद वाजिद खान के निधन के बाद बॉलीवुड के अनेक सितारों ने उनके उनके नाम के शोक संदेश दिए।
Live news Wajid Khan

बॉलीवुड सितारों ने दिए शोक संदेश

निगम पर सोनू निगम ने फेसबुक पर साजिद-वाजिद के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा 'मेरा भाई वाजिद मुझे हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया'।
 अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा की वाजिद खान की एक आदत हमेशा याद रहेगी वह है उनकी हंसी, वो हमेशा हंसते रहते थे, बहुत कम उम्र में वह इस दुनिया छोड़कर चले गए। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदना है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
सुलेमान सलीम मर्चेंट की जोड़ी ने भी वाजिद खान की इस निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा 'वाजिद भाई के निधन पर बहुत दुखी हूं अल्लाह उनके परिवार को हिम्मत दे'। वरुण धवन ने भी अपना शोक प्रकट किया है।
साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझसे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और' और 'हैलो ब्रदर' जैसे गाने लिखे लिखे।

wajid-khan-of-the-music-composer-sajid-wajid-passes-away

Comments

Post a Comment