Live-news: चाइना और भारत सीमा विवाद में अमेरिका की मध्यस्था के प्रस्ताव को चाइना ने ठुकराया।
चाइना और भारत के बीच में कुछ समय से लद्दाख सीमा को लेकर तनातनी चल रही है, यहां पर कई बार सैनिकों की आपस में झड़प भी हो चुकी है इस बार अमेरिका दोनों देशों में शांति कराने के लिए मध्यस्था का प्रस्ताव रखा था। लेकिन भारत और चाइना दोनों ने ही इसे अस्वीकार कर दिया।
एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए अमेरिका ने भारत और चाइना के बीच चल रहे सैनिक विवाद को लेकर मध्यस्था करने का सुझाव दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह दोनों पक्षों के साथ मिलकर उनकी आपस की सेनाओं में चल रहे चल रही तनातनी को मिटाने के लिए और शांति बनाने के लिए प्रयास कर सकता है।
इस पर चाइना के विदेश विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झायो लीचीयोग ने कहा कि दोनों देश अपने विवादों को सुलझाने के लिए किसी तीसरे देश की हस्तक्षेप को नहीं चाहते हैं, दोनों देश अपने इस विवाद को सुलझाने में पूरी तरह से सक्षम है।
Comments
Post a Comment