Why White House twitter account unfollow Indian prime minister

किन वजहों से व्हाइट हाउस ने पीएम नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर अनफॉलो किया।

आज से कुछ कुछ सप्ताह पहले अमेरिका के व्हाइट हाउस के ट्विटर अकाउंट में भारत के कुछ ट्विटर अकाउंट को फॉलो करना शुरू। जिनमें भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोवीद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास को फॉलो करना शुरू किया था।


इसे भारतीय विदेश नीति की जीत बताया  रहा था और भारत और अमरीका के अच्छे संबंधों का सबूत बताया जा रहा था। क्योंकि पहली बार अमेरिका के व्हाइट हाउस के ट्विटर हैंडल किसी देश के इतने ट्विटर अकाउंट कोटि्वटर अकाउंट को फॉलो कर रहा था इसे भारत और अमेरिका के अच्छे संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा था
 लेकिन कुछ दिन पहले अमेरिका के वाइट हाउस अकाउंट ने भारत के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति सहित अन्य ट्विटर अकाउंट को  अनफॉलो कर दिया।
 इस पर मोदी सरकार पर अनेक सवाल उठ गए राहुल गांधी  ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कहा कि विदेश मंत्रालय को इस बात पर चिंतन करना चाहिए
लेकिन ट्विटर अकाउंट पर अनफॉलो करने पर व्हाइट हाउस ने खुद ने जवाब दिया की जब भी अमेरिका के राष्ट्रपति किसी देश में जाते हैं तो व्हाइट हाउस का टि्वटर अकाउंट उस देश के कुछ प्रमुख ट्विटर अकाउंट को फॉलो करता है। कुछ समय पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत जब भारत आए थे उन्होंने अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसी कारण से व्हाइट हाउस के अकाउंट ने भारत के कई ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया था।
इससे पहले जब  अमेरिकी राष्ट्रपति जापान गए तो भी व्हाइट हाउस के ट्विटर अकाउंट ने जापान के कुछ टि्वटर अकाउंट को फॉलो किया था।
इसके अतिरिक्त भविष्य में अमेरिकी राष्ट्रपति किसी भी देश में जाएंगे तो व्हाइट हाउस का टि्वटर अकाउंट ऐसा ही कुछ करेगा इसका कारण उस देश के आंतरिक हालातो को जानना रहता है।
इसका अमेरिका के किसी देश के साथ संबंधों से कोई लेना देना नहीं है।

Comments