क्राइम थिलर 'पाताल लोक' के बाद 'बुलबुल' लेकर आ रही हैं अनुष्का शर्मा, 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म https://ift.tt/2AoMxxQ

अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस में बनीं वेब सीरीज 'पाताल लोक' के बाद अब जल्द ही 'बुलबुल' फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है जो एक फैरी टेल की तरह नजर आ रहा है। नेटफ्लिक्स ऑरिजिनल फिल्म बुलबुल को 24 जून को स्ट्रीम किया जाएगा।
हाल ही में अनुष्का ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'बुलबुल' की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘ये है बुलबुल का फर्स्ट लुक। ये स्वयं की खोज, न्याय, विद्या में लिपटी हुई साजिश और रहस्य की बेहतरीन कहानी है। जल्द आ रही है नेटफ्लिक्स पर। इसके बारे में और बताने का इंतजार नहीं कर सकती’।
'बुलबुल' के फर्स्ट लुक में एक लड़की अपने सपनो की दुनिया में पेड़ों पर कूदती दिख रही है। दिखाई दे रही लड़की के पैर उल्टे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक हॉरर थ्रिलर है। इससे पहले भी अनुष्का अपने क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउस में हॉरर फिल्म 'परी' फिल्म बना चुकी हैं। अन्य स्टार की पोस्ट में बुलबुल को एक रहस्यमयी फैरीटेल बताया जा रहा है जिसमें राहुल बोस, अविनाश तिवारी, पाओली डैम, परमब्रत चटर्जी और तृप्ति डिमरी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
##
इससे पहले अनुष्का शर्मा अपने भाई करणेश के साथ 'पाताल लोक' वेब सीरीज बना चुकी हैं जिसे अमेजन प्राइम पर 15 मई को स्ट्रीम किया गया था। सीरीज को जहां कुछ लोगों का प्यार मिला वहीं अपने अलग तरह के कॉन्सेप्ट के चलते इसकी खूब आलोचना भी की गई। अब 'बुलबुल' को नेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज किया जाएगा। इसका ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fcRBEC
via IFTTT
Comments
Post a Comment