Live-news: नेपाल बॉर्डर पर अंधाधुन फायरिंग में एक भारतीय की मौत और दो घायल।

Live-news: नेपाल बॉर्डर पर अंधाधुन फायरिंग में एक भारतीय की मौत और दो घायल। 


Live news


Live-news: शुक्रवार को भारत और नेपाल सीमा पर बसे सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा बॉडर पर नेपाल के पुलिस अधिकारियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया अभी इनकी हालत  स्थिर बताई जा रही है।

पिछले कुछ समय से नेपाल और भारत के बीच तनातनी चल रही है। नेपाल ने हाल ही में भारत के एक हिस्से को अपने नक्शे में दिखाया था।
नेपाल ने अपने जारी से नए नक्शे में उत्तराखंड के लीपियाधुरा, काला पानी और लिपुलेख को दिखाया था और नेपाल ने अपने अपनी संसद में इस नक्शे को पास भी करवा लिया। और यही नक्शा भारत और नेपाल के बीच तनातनी का कारण बना हुआ है। लेकिन भारत ने भी यह साफ कर दिया है कि वह इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेगा। यह हिस्सा भारत का है और हमेशा रहेगा। नेपाल के इस को अपने नक्शे में दिखने से ये उसका नहीं हो जाता। तब से भारत और नेपाल के बीच तनातनी चल रही है।
Live news

शुक्रवार को फिर से नेपाल ने भारत और उसके बीच में तनाव बढ़ाते हुए जानकी नगर सीमा क्षेत्र के पास अंधाधुंध फायरिंग की इस फायरिंग में एक खेत में काम करने वाले किसान की मौत हो गई। तो 2 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 नेपाल का भारत के प्रति यह रुख अपनाने के पीछे कारण चीन बताया जा रहा है नेपाल की मौजूदा सरकार चाइना के द्वारा समर्थित सरकार है और अपनी वफादारी को दिखाते हुए वह भारत के खिलाफ यह रूख अपनाए हुए।

Comments