Live-news:अर्जुन कपूर से पहले सुशांत सिंह राजपूत को हाफ गर्लफ्रेंड हुए में कास्ट किया जाना था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके जीवन से जुड़ी अनेक बाते सामने आ रही है, जो बॉलीवुड में हो रहे भेदभाव को सबके सामने रख रही है। 
Bollywood Arjun Kapoor
पहले खबर आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत संजय लीला भंसाली की मूवी रामलीला में रोल करने वाले थे। बेफिक्रे मूवी में वे लीड रोल करने वाले थे, लेकिन बाद में उन्हें इन मूवी में कास्ट नहीं किया गया।
अब चेतन भगत का सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से जुड़ा हुआ 5 साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें वे "अपने नोवल हाफ गर्लफ्रेंड पर बनी मूवी "हाफ गर्लफ्रेंड" में लीड रोल करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत को बधाई दे रहे हैं।"
चेतन भगत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे यह शेयर करके बहुत खुशी हो रही है कि "सुशांत सिंह राजपूत मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में लीड रोल कर रहे हैं।"
चेतन भगत ने ट्विटर पर यह पोस्ट 7 नवंबर 2015 को किया था।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं और स्टार किड्स को ट्रोल किया जा रहा है।
चेतन भगत के इस ट्वीट पर एक अन्य ट्यूटर यूज़र ने पूछा कि इसका मतलब की हाफ गर्लफ्रेंड मूवी में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया जाना था। लेकिन बाद में अर्जुन कपूर को इस मूवी में कास्ट किया गया आखिर यह बदलाव किसके इशारे पर किया गया और क्यों?
Arjun Kapoor
एक व्यक्ति ने लिखा  "देखिए कैसे बॉलीवुड में भाई भतीजावाद काम कर रहा है"।
चेतन भगत का यह ट्वीट लगातार ट्विटर पर कॉल कर रख कर रहा है और इसके साथ-साथ अर्जुन कपूर को भी ट्रेंड हो रहा है।

Comments