Live-news: साध्वी प्रज्ञा अपने बयान के कारण फिर से विवादों के घेरे में।

Sadhvi Pragya Singh

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा के एक बयान ने उनको फिर से विवादों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया। रविवार को बीजेपी कार्यालय में हुई प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक में साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस के द्वारा सीमा सुरक्षा को लेकर उठाए हुए सवालों पर साध्वी प्रज्ञा ने जवाब दिया कि "कभी भी किसी विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा हुआ कोई भी व्यक्ति देशभक्त नहीं हो सकता। इस पर उन्होंने चाणक्य का उदाहरण दिया। चाणक्य के अनुसार इस भूमि से जन्मा हुआ व्यक्ति ही राष्ट्रभक्त होता है।

साध्वी प्रज्ञा का निशाना कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर था।
साध्वी प्रज्ञा ने आकर कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी सदस्य राष्ट्रभक्त देशभक्त नहीं हो सकता। इस पर उन्होंने आगे कहा कि यह देश भक्त होंगे भी कैसे इनके पास तो दो देशों की नागरिकता है।
Sadhvi Pragya Singh Thakur

साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पार्टी के बारे में कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए उनके पास ना संस्कार है, ना उनमें बोलने की सभ्यता है, ना देशभक्ति है।
 इसके अतिरिक्त उन्होंने चाइना के खिलाफ भारत की तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि भारत चाइना से लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। भारत के वीरता के इतिहास को पूरी दुनिया जानती है सालों पहले जो धोखा चीन ने किया था उसका अब उसे जवाब देने का समय आ गया है।
Sadhvi Pragya Singh Thakur
पहले भी कई बार अपने बयानों के कारण विवादों के घेरे में आ चुकी है और एक बार तो ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगने पड़ी थी।

Comments