Live-news: एकता कपूर के जन्मदिन के अवसर पर जाने उनके जीवन के अनसुने राज।

Live-news: एकता कपूर के जन्मदिन के अवसर पर जाने उनके जीवन के अनसुने राज।
Live news Ekta Kapoor


टेलीविजन क्वीन मानी जाने वाली एकता कपूर का आज 7 जून को 44 वा जन्मदिवस है एकता कपूर छोटे पर्दे पर 100 से अधिक सीरियल बना चुकी है आज जानते है एकता के जीवन के कुछ राज।

अपनी मा की लाडली है एकता कपूर

एकता कपूर जाने माने फिल्म अभिनेता जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी हैं। एकता अपनी मां शोभा कपूर के बेहद करीब है और उनकी लाड़ली बेटी भी है। एकता की मां शोभा कपूर उनके साथ बालाजी टेलीफिल्म्स में पार्टनर हैं। एकता के भाई तुषार कपूर बता चुके हैं कि एकता को अपने पिता जीतेंद्र के आसपास अपनी मां के अलावा किसी दूसरी औरत का रहना पसंद नहीं रहा है।
Live news Ekta Kapoor

छोटी उम्र में रखा टीवी इंडस्ट्री पर कदम

एकता कपूर ने मात्र 15 साल की उम्र में फिल्मकार कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप करना शुरू किया। पिता से फाइनेंस मिलने के बाद वह सीरियल निर्माण में जुटीं। और, सिर्फ 26 साल की उम्र में वह फिल्म क्योंकि मैं झूठ नही बोलता  से  फिल्म निर्माता भी बन गईं। एकता ने क्या कूल है हम, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और द डर्टी पिक्चर जैसी कई हिट फिल्में बनाईं हैं।
Live news Ekta Kapoor

बनाए 100 से भी अधिक टीवी सीरियल

 अब तक सवा सौ से ज्यादा धारावाहिक बना चुकीं एकता कपूर को कंटेंट क्वीन कहा जाता है। टेलीविजन पर उन्होंने सास बहू से लेकर रहस्य रोमांच तक के धारावाहिकों का नए ट्रेंड सेट किए। सुशांत सिंह राजपूत और विद्या बालन जैसे सितारे उनके धारावाहिकों से ही चमके। उनका एक ओटीटी भी है, ऑल्ट बालाजी। फिल्म, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम करने वाली वह इकलौती महिला प्रोड्यूसर हैं।
Live news Ekta Kapoor

चॉकलेट है एकता को बहुत पसंद

 एकता कपूर को चॉकलेट से बेहद लगाव है। एक इंटरव्यू के दौरान एकता ने स्वयं स्वीकार किया कि वह चॉकलेट के लिए किसी भी सीमा को पार कर सकती हैं। इतना ही नही एकता का पूरा फ्रिज चॉकलेट से भरा रहता है। इसके अलावा एकता आइसक्रीम और केक भी चॉकलेट फ्लेवर के ही पसंद करती है।

कुंवारी एकता कपूर बनी बच्चे की मां

एकता कपूर की आयु 44 साल की हो गई है लेकिन वे अभी कुवांरी है लेकिन एक बच्चे की मां है। एकता ने  हाल ही मे सरोगेसी के जरिए एक बेटे को जन्म दिया। एकता की करीबी दोस्त मोना सिंह  इस बच्चे की बेबीसिटर हैं। एकता ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के असली नाम पर ही रवि रखा है।

 जानवरों से है बेहद प्यार

एकता ने अपने ऑफिस और घर के आस पास भटकने वाले कई कुत्तों को गोद लिया है और उनके देखभाल का पूरा खर्चा देरही हैं। इसके अलावा एकता के भाई तुषार कपूर इन देशी कुत्तों के लिए एक एनजीओ के लिए काम भी कर रहे हैं।
Live news Ekta Kapoor

 एकता कपूर को 2001 में एशिया वीक पत्रिका ने 50 सबसे प्रभावशाली महिला कम्युनिकेटर्स की फेहरिस्त में जगह दी। इसके अलावा एकता को देश की शीर्ष 25 महिला उद्यमियों की लिस्ट में भी जगह मिल चुकी है। एकता तमाम इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स और फोर्ब्स टाईकून ऑफ टुमॉरो जैसे तमाम प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकी हैं।

एकता कपूर आज 44 वर्ष की हो चुकी है लेकिन अभी तक इनकी शादी नहीं हुई है हो सकता है कि इस वर्ष एकता के जीवन में ये खुशी भी आए।

Comments