Live-news: कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका बीजेपी में शामिल हो सकती है रायबरेली से विधायक अदिति सिंह।

Live-news: कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका बीजेपी में शामिल हो सकती है रायबरेली से विधायक अदिति सिंह।
Live news

Live-news: कांग्रेस पार्टी के लिए एक बुरी खबर निकल कर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी की रायबरेली से विधायक आदित्य सिंह ने खुद को पार्टी के ऑफिशयल व्हाट्सएप अकाउंट से अलग कर लिया है। खबरों की मानें तो आदिति सिंह पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने उनको महिला बिग की जनरल सेक्रेटरी पद से हटा दिया था और उनके खिलाफ अनुशासनत्मक कार्रवाई भी शुरू की है।
 पिछले कुछ समय से आदित्य सिंह कांग्रेस पार्टी से खफा है हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोटा में पढ़ रहे छात्रों को वापस लाने के प्रयास की सराहना की थी।
Live news

आदित्य सिंह ने एक ट्वीट करते हुए 1000 बसों को लेकर हुई राजनीति पर अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर कमेंट करते हुए कहा कि ' आपदा के समय  ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत है। '
 प्रवासी लोगों को वापस घर लाने पर योगी आदित्य नाथ सरकार के प्रयासों की सराहना की। आदित्य सिंह ने कहा की योगी आदित्यनाथ सरकार रातों-रात कोटा में फंसे हुए अपने छात्रों को वापस लेकर आना एक बड़ा काम था।
इससे पहले भी जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया था तो आदित्य सिंह ने भाजपा सरकार का समर्थन किया था।
आदित्य सिंह के केवल इतनी सी बात कहने पर ही उनको महिला विंग की जनरल सेक्टरी के पद से हटा दिया गया और उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी की जा रही है।
Live news

आदिति सिंह के कांग्रेस के ऑफिशयल वाट्स एप अकाउंट छोड़ने की बात पर यह कयास लगाया जा रहा है। कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं ।
फिलहाल अदिति सिंह रायबरेली से विधायक हैं जो गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है यहां से सांसद सोनिया गांधी हैं जो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में यदि आदिति सिंह कांग्रेस पार्टी को छोड़ अगर बीजेपी में शामिल होती है तो यह कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा।

Comments